PostNxt - Breaking News
Advertisement

महिला आरक्षण विधेयक : कांग्रेस की विडंबना,जरूरी और मजबूरी

postnxt

postnxt

Sep 30, 2023 · 11:21 PM
Share:
Advertisement

 

*महिला आरक्षण विधेयक और कांग्रेस : संसद में समर्थन,बाहर विरोध और अब संगठन में देगी महिलाओं को 33% आरक्षण*

रांची -संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल को कांग्रेस ने समर्थन दिया अब यह कानून भी बन गया है क्योंकि यह अब कानून बन गया है. 33% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी. 2029 से पहले इसे कई कर्म से लागू कर पाना संभव नहीं है. लेकिन कांग्रेस के अंदर भी अब महिलाओं को संगठन में 33% हिस्सेदारी मिलेगी. यह कांग्रेस के लिए जरूरी भी है और मजबूरी भी. कांग्रेस अपने संगठन के अंदर महिलाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकती है.

*महिला मैत्री सम्मेलन*

कांग्रेस की ओर से आधी आबादी के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है. इसके तहत शनिवार यानी आज झारखंड कांग्रेस की ओर से कांग्रेस महिला मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया.बता दें कि मैत्री सम्मेलन में पार्टी की महिलाओं ने ‘मेरा बूथ, मेरी जिम्मेवारी’ निभाने का संकल्प लिया.सम्मेलन के दौरान महिला कांग्रेस की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया. राज्य में कांग्रेस की ओर से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित करने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना, जैसे कई संकल्प लिए गए.

*राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना होगा* – आलमगीर आलम

कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी महिलाओं को छला नहीं है और महिलाओं की मांग है कि 2024 से ही महिला आरक्षण लागू किया जाए ताकि राजनीति के क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले.इसके साथ ही आरक्षण के अंदर एससी, एसटी और ओबीसी की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए. मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई कार्यक्रम चल रहे है.

*तीन दिवसीय का दिया जायेगा महिलाओं को प्रशिक्षण*-नेटा डिसूजा

कांग्रेस में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है.ऐसे में अमूमन देखा जाता है कि जब भी कांग्रेस की ओर से कोई कार्यक्रम रखी जाती है तो उसमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा देखने को मिलती है और महिलाओं को कैसे आगे लेकर जाना है, इसको लेकर कांग्रेस की ओर से रणनीति भी कई बार बनाई जाती है.दरअसल महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि ‘मेरा बूथ, मेरी जिम्मेदारी’ की शपथ लेने के बाद अब हम महिलाओं की जिम्मेदारी है कि हम अपने-अपने बूथ को मजबूत करें. इस सम्मेलन का उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है कि देश को बचाना है, क्योंकि देश का भविष्य खतरे में है. नेटा डिसूजा ने कहा कि पीएम मोदी लगातार झूठी और बेकार बातें ही बोलते हैं और हम सच भी नहीं बोल पा रहे हैं.

*महिलाओं को संगठन में 33% आरक्षण सुनिश्चित होगा*

संसद में समर्थन और बाहर विरोध – महिला मैत्री सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को कांग्रेस में और बढ़ाना है. साथ ही मौके पर राजेश ठाकुर ने प्रभारी से अनुरोध किया है कि राज्य में कांग्रेस विधानसभा, लोकसभा और पार्टी संगठन 33% आरक्षण महिलाओं को देने की पूरी कोशिश की जाए ताकि महिला राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सके.(करिश्मा)

Found this article helpful? Share it:

Share: