PostNxt - Breaking News
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का चौथा समन, क्या है विकल्प मुख्यमंत्री के पास*

postnxt

postnxt

Sep 17, 2023 · 6:35 PM
Share:
Advertisement

*ED ने फिर समन भेजा, क्या हो सकता है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ, जानिए*

रांची – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला के संबंध में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक बार फिर समन भेजा है. यह उनके लिए चौथा समन है. इससे पहले तीन बार उन्हें बुलावा भेजा गया है लेकिन वह अलग-अलग कारण बात कर नहीं जा सके हैं.
इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वहां उन्होंने याचिका दाखिल कर यह राहत मांगने का आग्रह किया है कि ईडी उन्हें समन नहीं भेजे. मुख्यमंत्री ने यह तर्क दिया है कि प्रवर्तन निदेशालय उन्हें समन भेज कर गैर कानूनी काम कर रहा है. इस विषय पर 15 सितंबर को ही सुनवाई होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री के वकील के बीमार पड़ जाने की वजह से यह आग्रह किया गया कि सुनवाई टाल दी जाए.सुप्रीम कोर्ट से नई तिथि की मांग की गई.कोर्ट ने 18 सितंबर का दिन निर्धारित किया है. अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट मुख्यमंत्री के लिए क्या आदेश देता है. सोमवार को इस मामले पर सुनवाई होने से पहले रविवार यानी 17 सितंबर को यह खबर आई कि ईडी ने 23 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हिनू स्थित जोनल कार्यालय बुलाया है. विधि विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर 18 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की पूछताछ के लिए जाने के बाबत कोई राहत नहीं मिलती तो उन्हें 23 सितंबर को उपलब्ध होना पड़ेगा. इस मामले में क्या कुछ आगे होगा इस संबंध में मुख्यमंत्री विधि विशेषज्ञ और वकीलों से राय मशविरा कर रहे हैं. दिल्ली में मुख्यमंत्री कैम्प किए हुए हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: