रांची- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिन के झारखंड दौरे पर आए थे.रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकाप्टर से राजनाथ सिंह चतरा जिले के इटखोरी पहुंचे.यहां पर उन्होंने मां भद्रकाली की पूजा की उसके बाद पास ही के मैदान में आयोजित भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे.यहां पर वर्तमान सांसद सुनील सिंह का विरोध भी देखा गया.राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी जो निर्णय लेती है.उसे कार्यकर्ता स्वीकार करते हैं.अभी देश का चुनाव है.हमें देश के हित में सोचना चाहिए आपसी मनमुटाव को किनारे रखकर चुनाव में लग जाना चाहिए इटखोरी से लौट के बाद रांची के कार्निवल में आयोजित खूंटी, लोहरदगा और रांची क्लस्टर बैठक को संबोधित करते हुए.भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत आज यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.थोड़े बहुत मनमुटाव हो सकते हैं लेकिन हमें मिलजुल कर लक्ष्य को प्राप्त करना है.इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 से अधिक सीटों पर जितने का लक्ष्य है.अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कई बातें कही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है मुद्दों का अकाल पड़ा हुआ है कुछ-कुछ चीजों को देश में भ्रम फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.वन नेशन वन इलेक्शन जैसे विषय पर बहस करने के बजाय अफवाह फैलाई जा रही है.उन्होंने झारखंड के संदर्भ में भी कहा कि इस राज्य ने भ्रष्टाचार का 10 खेल है.इसलिए इस राज्य को डबल इंजन की सरकार ही विकास की राह पर आगे बढ़ा सकती है.यहां की गरीबी को खत्म किया जा सकता है.राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि दूसरे राजनीतिक दल के लोग अक्सर कहा करते थे कि भाजपा सिर्फ एजेंडा चुनाव के लिए रखती है.कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा हर चुनाव में होता है राम मंदिर बनाने का भी वादा किया जाता है राजनाथ सिंह ने कहा कि आज चुटकी बजाकर कश्मीर से धारा 370 हटा दिया गया और अब यह देश के अन्य राज्यों की तरह है.राजनाथ सिंह ने आगे यह भी कहा कि राम मंदिर भी बन गया.रामलला कुटिया से महल में आ गए.यह वादा भी भाजपा ने पूरा किया है.उन्होंने कहा कि यह संकेत देता है कि अब देश में राम राज्य आने वाला है.उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है.इसलिए सब कुछ भूल कर सिर्फ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात लग जाना है.पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि इलेक्टोरल बांड के संबंध में चुनाव आयोग ने सारी जानकारी सार्वजनिक कर दी है.कोई भी इसे देख सकता है.कांग्रेस इस विषय को लेकर भ्रम फैलाना चाह रही है.लेकिन देश की जनता इतनी परिपक्व है कि वह इन छोटे-मोटे आरोप पर ध्यान नहीं देगी.देश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सारा काम किया है.आज दुनिया के बड़े देश मानते हैं कि भारत विश्व की तीसरी शक्ति बनने जा रहा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कह दिया राम राज्य के बारे में ,जानिए
postnxt
Mar 15, 2024 · 10:55 PM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
