PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग क्यों कराई गई

postnxt

postnxt

Jul 13, 2024 · 10:40 AM
Share:
Advertisement

रांची-दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा है एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण फंस गया और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह लैंडिंग रांची में एक ऐसे स्थान पर हुई जो स्मार्ट परिक्षेत्र में पड़ता है.दरअसल यह मामला शुक्रवार शाम का है.एक हेलीकॉप्टर बेंगलुरु जा रहा था.यह हेलीकॉप्टर वैसे तो दरभंगा से चला था लेकिन रांची एयरपोर्ट भी पहुंचा.यहां पर उसने ईंधन भराया.उसके बाद यह आगे उड़ान भरा लेकिन झारसुगुड़ा जाते-जाते हेलीकॉप्टर के पायलट को समस्या सामने दिख रही थी.जोरदार बारिश की वजह से लो विजिबिलिटी की समस्या उत्पन्न हो गई और तत्काल पायलट ने हेलीकॉप्टर को रांची की ओर मोड़ दिया लेकिन बताया जा रहा है कि रांची एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में परेशानी हो रही थी.इस कारण से वह स्मार्ट सिटी एरिया में एक खुले स्थान पर इमरजेंसी लैंडिंग किया.हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और अन्य व्यक्ति सुरक्षित हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: