PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची शहर में कहाँ पूजा समिति के अध्यक्ष को चाकू मारी गई

postnxt

postnxt

Oct 21, 2023 · 5:42 PM
Share:
Advertisement

*रांची के किशोरगंज चौक पर चाकूबाजी, एक को घायल*

रांची:राजधानी में अपराध बढ़ा हुआ है. प्रशासन का खौफ नहीं दिख रहा है.एक तरह दुर्गा पूजा की धूम है.सड़क पर भीड़ बढ़ी है.भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के दावे पुलिस की ओर से की जा रही है.लेकिन यह दावे खोखले साबित होते दिख रहे हैं.चोर उच्चके और अपराधी बेलगाम हो गए है.जब जिसे जहां मन वहां अपना शिकार बना रहे है.ऐसा लग रहा है पुलिस का खौफ ही अपराधियों में से खत्म हो गया.दरअसल दिन दहाड़े किशोरगंज चौक पर पूजा समिति के अध्यक्ष को मामूली सी बात पर चाकू मार दिया.

प्रगतिशील युवा पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार किसी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे.इसी दौरान किशोर गंज चौक के पास उन्हें एक बाइक उनमें सटा दिया.जिसके बाद उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि देख कर चलो बस उसने अपने कमर से चाकू निकाला और उनपर चला दिया.

इस मामले के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गई और चाकूबाजी करने वाले युवक की पिटाई कर दी.बाद में उसे सुखदेव नगर पुलिस को सौप दिया.पुलिस आरोपी को हिरासत में ले कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.बाद में कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: