PostNxt - Breaking News
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा के बारे में जानिए

postnxt

postnxt

Sep 19, 2024 · 8:25 AM
Share:
Advertisement

रांची- भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का झारखंड दौरा है.गुरुवार की शाम 7 बजे राष्ट्रपति का आगमन है.रांची एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे.राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रांची के नामकुम में स्थित लहसंस्थान में आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे.इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान का 100 साल हो गया है.इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार,,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे.

यह कार्यक्रम शुक्रवार को 11 होगा. इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति संस्थान के वैज्ञानिकों से भी मुलाकात करेंगे.झारखंड का यह लाह उत्पादन संस्थान काफी महत्वपूर्ण है.झारखंड में लाह का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है.राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन में इसकी भागीदारी लगभग 55% है.

Found this article helpful? Share it:

Share: