PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

लोकतंत्र के महापर्व को कैप्टन कूल धोनी ने कैसे मनाया

postnext

postnext

May 25, 2024 · 4:12 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

लोकतंत्र के महापर्व में भी महेंद्र सिंह धोनी ने किया शानदार काम,जानिए

रांची: 5 साल के अंतराल में देश में सामान्य रूप से लोकसभा का आम चुनाव होता है.बड़ी उम्मीद इस चुनाव से देश को होती है.देश के मतदाता क्या चाहते हैं यह प्रदर्शित होता है.देश का नेतृत्व किसके हाथ में होगा यह निर्धारित होता है.इसमें हर आम और खास की भूमिका महत्वपूर्ण है.भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना दायित्व निभाने से पीछे नहीं हटते.पूरे परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी डोरंडा के जेवीएम श्यामली स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे.यहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दिया.लोकतंत्र के पर्व में हर कोई बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है.
इस दौरान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी परिवार के संग पहुंच कर वोट का उपयोग किया है. महेंद्र सिंह धोनी ने वहां मतदान किया जहां उन्होंने पढ़ाई की है.
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलने के बाद वोट की खातिर रांची पहुंचे थे.जैसे ही 25 तारीख वोट का दिन आया धोनी वोट देने पहुंच गए.
धोनी के साथ उनके पिता,मां और पत्नी साक्षी भी वोट देने पहुंचीं. महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र के पास जमा रहे. हमेशा की तरह धोनी ने वोट किया और एक संदेश देने का प्रयास किया कि प्रत्येक व्यक्ति को वोट जरूर करना चाहिए.

Found this article helpful? Share it:

Share: