PostNxt - Breaking News
Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हेमंत की ख्वाहिश पूरी नहीं होगी, जानिए क्यों कहा

postnxt

postnxt

Sep 08, 2024 · 8:33 PM
Share:
Advertisement

रांची- केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार अंतिम समय में जिस प्रकार से खजाना खोलकर वोट लेने की राजनीति कर रही है, यह ख्वाहिश उसकी पूरी नहीं होगी.उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नियत जनकल्याण की होती तो इन योजनाओं को पहले से लागू करते.

शिवराज सिंह चौहान ने आगे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में भी भ्रष्टाचार देखा जा रहा है महिलाओं की जगह पुरुष के भी नाम सूची में देखे जा रहे हैं .राज्य की जनता इस शासन काल में भ्रष्टाचार के अनेक उदाहरण दे चुकी है.इसलिए जनता सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है.शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं.यहां पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

इसके अलावा 135 000 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को किस्त जारी करेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि सिपाही पद पर भार्ती के लिए जिस प्रकार से युवाओं को दौड़ाया गया वह भी बेहद खतरनाक साबित हुआ है.13 युवाओं की मौत नहीं हुई बल्कि सरकार के द्वारा हत्या कराई गई है.

Found this article helpful? Share it:

Share: