PostNxt - Breaking News
Advertisement

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता का कोर्स

postnxt

postnxt

Apr 13, 2024 · 9:40 AM
Share:
Advertisement

रांची-झारखंड ही नहीं देश में अपनी शैक्षिक गुणवत्ता की बदौलत नाम कमा रही सरला बिरला यूनिवर्सिटी दिन ब दिन आगे बढ़ती जा रही है.यहां के करियर ओरिएंटेड कोर्सेज में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है.इसके अलावा उनका अच्छे संस्थानों में प्लेसमेंट भी हो रहा है.सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के महिलौंग में स्थित है.इस यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता से जुड़े कोर्स शुरू हो रहे हैं.यूनिवर्सिटी ने बीजेएमसी और एमजेएमसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं .लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस मीडिया में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की हमेशा जरूरत रहती है.इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट मीडिया या फिर सोशल मीडिया सभी जगह स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है .सरला बिरला यूनिवर्सिटी ने कहा है कि आज की तारीख में जिस प्रकार से मीडिया का क्षेत्र तेजी से बढ़ा है बच्चों में इस क्षेत्र के प्रति बड़ा आकर्षण है.इसलिए उनके करियर को सही तरीके से तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी का यह कोर्स काफी सहायक होगा.जिन बच्चों को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना है वह आवेदन कर सकते हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: