PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU में ध्यानचंद जयंती पर खेल समागम

postnxt

postnxt

Aug 29, 2025 · 9:41 PM
Share:
SBU में ध्यानचंद जयंती पर खेल समागम
Advertisement

 

रांची:यह महत्वपूर्ण समाचार है।प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जानेवाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय में खेल समागम का आयोजन किया गया। समागम में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर निम्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया–

1. क्रिकेट में गावस्कर एकादश और कपिल एकादश के बीच हुए मैच में कपिल एकादश की टीम ने जीत दर्ज की। इस टीम के कप्तान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने सर्वाधिक रन बनाए।

2. दूसरा मैच विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच हुआ, जिसमें टीम ‘बी’ ने टीम ‘ए’ पर जीत दर्ज की।

3. बैडमिंटन में बालक और बालिका वर्ग के बीच मैच का आयोजन किया गया।

4. कैरम, चेस और टेबल टेनिस का भी मैच आयोजन के दौरान किया गया।

एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: