PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

सिंहभूम और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, जानिए

postnxt

postnxt

Mar 05, 2024 · 11:52 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

-भाजपा का चाईबासा और जमशेदपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन, जानिए-

चाईबासा/ जमशेदपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोर-जोर से चल रही है. बूथ स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस कड़ी में चाईबासा और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए. चाईबासा में कांग्रेस से दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए.

– क्या हुआ सम्मेलन में जरूर जानिए-

मंगलवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यक्रम चाईबासा में हुआ सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की घोषित प्रत्याशी गीता कोड़ा की मौजूदगी में यह सम्मेलन हुआ. सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में देश की जनता की सेवा पूरी गारंटी के साथ की है. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास को सर्वाधिक महत्व दिया जाता है आज झारखंड में सड़कों का जाल बिछा है. यह भाजपा के शासनकाल की देन है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ा है. हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. विश्व स्तर पर भारत की एक अलग छवि बनी है. मोदी के नेतृत्व में हर काम पूरी होने की गारंटी है.प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 370 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर कमल फूल खिलेगा.

-जमशेदपुर में भी आयोजित हुआ सम्मेलन-

चाईबासा के बाद बाबूलाल मरांडी और प्रदीप वर्मा जमशेदपुर पहुंचे.जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ.यहां भी बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनडीए के आगे इंडी एलायंस टिक नहीं पाएगा देश की जनता को मोदी पर भरोसा है. यहां पर भी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम किया. उन्होंने कहा कि हमें बूथ पर मजबूती के साथ तैयार रहना है.

Found this article helpful? Share it:

Share: