PostNxt - Breaking News
Advertisement

सिपाही भर्ती दौड़ परीक्षा फिर से 10 सितम्बर से, पलामू में नहीं होगा टेस्ट

postnxt

postnxt

Sep 05, 2024 · 10:07 PM
Share:
Advertisement

रांची – झारखंड में उत्पाद विभाग में सिपाही के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट 22 अगस्त से शुरू हुआ था. 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद इसे दो सितंबर को स्थगित कर दिया गया था.एक बार फिर मुख्यमंत्री के आदेश से दौड़ परीक्षा आयोजित होगी.10 सितंबर से यह परीक्षा होगी.पलामू में परीक्षा नहीं करने का निर्णय लिया गया है.

अपर पुलिस महानिदेशक आरके मल्लिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि 10 सितंबर से एक बार फिर फिजिकल टेस्ट शुरू होगा जिसके तहत दौड़ की परीक्षा होगी.अब सवाल यह उठ रहा है कि 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद क्या फिर से इस तरह से परीक्षा ली जाएगी तो क्या खतरा नहीं होगा.परीक्षा केंद्र पर फल और ओआरएस का घोल उपलब्ध रहेगा.आरके मल्लिक ने अभ्यर्थियों से कहा है कि जिन लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी भी शंका हो रही है तो उन्हें एक बार अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि क्या वे दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम हैं या नहीं.

10 सितंबर से शुरू होने वाली फिजिकल टेस्ट 13 सितंबर तक चलेगी उसके बाद 18 से या दौड़ परीक्षा होगी पलामू में यह दौड़ नहीं होगी सबसे अधिक पांच अभ्यर्थियों की मौत पलामू में ही हुई है लेकिन शेष छह केंद्रों पर दौड़ होगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: