PostNxt - Breaking News
Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत पर देशभर में जश्न, झारखंड बीजेपी के नेताओं में भी खुशी

postnxt

postnxt

Oct 08, 2024 · 9:54 PM
Share:
Advertisement

रांची/ दिल्ली- हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से पूरे देश में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुश हैं.जिस प्रकार से एग्जिट पोल आया था उससे लग रह रहा था कि यहां पर कांग्रेस की सरकार बनेगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है.उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बधाई की पात्र हरियाणा की जनता है जिसने भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार अपना जनादेश दिया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर अपना संबोधन दिया.उन्होंने कहा कि विकास के माध्यम से हम जनता का दिल जीतने में सफल रहे हैं.झूठ का बाजार नहीं चलता है.उन्होंने यह भी कहा कि देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए हरियाणा की जनता ने एक बार फिर से जनादेश देकर हमें मजबूत किया है.इधर हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर झारखंड में भी खुशी की लहर है.पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे.राजधानी रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में भी आतिशबाजी हुई.

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी जश्न में गर्म जोशी से हिस्सा लिया.पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी काफी खुश दिखे.पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का झूठ का बाजार काम नहीं आया.हरियाणा की जनता कांग्रेस के मंसूबे को समझ गई थी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास का साथ देने के लिए हरियाणा ने कमल खिलाया है.तीसरी बार वहां सरकार बनने जा रही है.इसके लिए हरियाणा की जनता और वहां के मेहनकश नेता और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं.भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि विकास के साथ हरियाणा की जनता है.प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने यह बता दिया है कि कांग्रेस का प्रोपेगेंडा चलने वाला नहीं है.उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की जीत होगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: