PostNxt - Breaking News
Advertisement

भारत के चैंपियन बनने की है भारतीयों को उम्मीद

postnxt

postnxt

Nov 05, 2023 · 9:22 AM
Share:
Advertisement

*एशियन महिला हॉकी चैंपियंस : भारत का जापान से खिताबी मुकाबला, रोमांचक मैच की उम्मीद*

रांची : भगवान प्रसाद मुंडा की धरती पर एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है,बता दें कि भारतीय टीम ने कोरिया को 2-0 से हरा दिया.कोरिया को हराकर भारत एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच चुका है.गौरतलब है कि आज यानी रविवार फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा. कोरिया के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार भी शानदार प्रदर्शन किया.झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ने मुकाबले में पहला गोल दागा तो दूसरा गोल वैष्णवी ने दागा.सलीमा टेटे ने सेमीफाइनल में जिस तरीके से प्रदर्शन किया और गोल दागा इसके बाद सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

*जापान ने चीन को 2-1 हराया*

रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार यानी सेमीफाइनल में जापान ने चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. पहले सेमीफाइनल में जापान के लिए काना उराता ने 34 और मियू सुजुकी ने 44 मिनट में दूसरा गोल किया. चीन की ओर से एकमात्र गोल तियांतियन लोउ ने 11 मिनट में दागा.

इस चैंपियनशिप में इससे पहले पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हरा दिया. मलेशिया के लिए एकमात्र गोल पहले ही मिनट में नुरमजैतुल स्याफी ने किया. थाईलैंड को इस कारण से छठे स्थान पर रहना पड़ा.बता दें कि इस ट्रॉफी चैंपियंस में 6 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है और इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं.

भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है. भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है और इस बार भारतीय टीम सभी मैच जीतकर ये साबित कर दी है की भारतीय टीम कि खिलाड़ी फाइनल मुकाबले के लिए पूरे तरीके से तैयार है. झारखंड वासियों को खासतौर पर भारत की जीत का पूरा भरोसा है.अब तक के परफॉर्मेंस से लगता है कि यह चैंपियनशिप भारतीय टीम ही जीतेगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: