PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

जनजातीय खेल 2026 में हिस्सा लेने वाली झारखंड की टीम से मिले राज्यपाल

postnext

postnext

Apr 17, 2026 · 11:55 AM
Share:
जनजातीय खेल 2026 में हिस्सा लेने वाली झारखंड की टीम से मिले राज्यपाल
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची : झारखंड खिलाड़ियों का राज्य है।इस राज्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े – बड़े खिलाड़ी दिए हैं। ऐसा ही एक समागम सरगुजा में हुआ।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज सरगुजा गाँधी स्टेडियम, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में भाग लेने वाले झारखण्ड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को अवगत कराया गया कि झारखण्ड के खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका—दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में कांस्य पदक अर्जित किया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के लोगों में खेलों के प्रति गहरी अभिरुचि है तथा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का गौरव बढ़ा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, समर्पण एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन का आधिकारिक शुभंकर ‘मोरवीर’ था।

Found this article helpful? Share it:

Share: