PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

भारत की बेटियों ने दैश को बनाया चैंपियन। दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप जीता।

postnext

postnext

Nov 03, 2025 · 1:15 AM
Share:
भारत की बेटियों ने दैश को बनाया चैंपियन। दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप जीता।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

मुंबई : भारत के लिए यह बहुत खुशी का पल है। भारत का मान बढ़ा है। बेटियों ने यह खुशी का पल दिया है। वर्ल्ड कप महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह चैंपियनशिप जीती है।यह अद्भुत दृश्य रहा। भारत ने इतिहास रचा है।

भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 298 रन बनाए।इसका पीछा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम मुस्तैदी से लगी रही। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के कुछ महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इसके बाद भारत का पलड़ा मजबूत होने लगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 बनाकर आल आउट हो गई।यह फाइनल मैच मुंबई के डी वाई स्टेडियम में खेला गया।

इस जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा है कि यह देश की 140 करोड़ लोगों के दिल पर राज करने वाली विजय है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस जीत के लिए बधाई दी है। झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने इस जीत के लिए भारतीय महिला खिलाडियों को बधाई दी है।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: