PostNxt - Breaking News
Advertisement

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारी समीक्षा, जानिए टूर्नामेंट के बारे में

postnxt

postnxt

Mar 08, 2026 · 8:30 PM
Share:
नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारी समीक्षा, जानिए टूर्नामेंट के बारे में
Advertisement

 

न्यूज डेस्क  :यह महत्वपूर्ण समाचार है।खेल जगत से यह जुड़ा समाचार है।अखिल झारखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं माननीय राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश में सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 11 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 450 शीर्ष रैंक प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 12 ग्रैंडमास्टर, 2 डब्ल्यूजीएम, 24 आईएम, 1 डब्ल्यूआईएम, 5 एफएम, 1 डब्ल्यूएफएम और 6 सीएम रैंकधारी खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

संघ की अध्यक्ष ऋचा संचिता एवं महासचिव नवजोत अलंग ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल साढ़े छह लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को कुल 4 लाख रुपये तथा ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को कुल ढाई लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कन्वेनर मनीष कुमार, उपाध्यक्ष  राजीव चटर्जी,  कुणाल अजमानी, मिथिलेश पांडे, ललित बथवाल, सुनील कालरा, विक्रम साबू , कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, इवेंट मैनेजर मृदुल कुमार समेत आयोजन समिति के ललित बथवाल, सुनील कालरा, विक्रम साबू , रंजीत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#ChessTournament #SBU #PradipVarma

Found this article helpful? Share it:

Share: