PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

पैचक सिलाट खिलाड़ियों की टीम ने राज्यपाल से मुलाकात की

postnext

postnext

Apr 15, 2026 · 5:42 PM
Share:
पैचक सिलाट खिलाड़ियों की टीम ने राज्यपाल से मुलाकात की
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

न्यूज डेस्क: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड पैचक सिलाट संघ की प्रदेश सचिव डॉली सिंह के नेतृत्व में राज्य की प्रतिभावान पैचक सिलाट खिलाड़ियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को खिलाड़ियों ने अवगत कराया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आनंद (गुजरात) में आयोजित “खेलो इंडिया अस्मिता पंचक सिलाट महिला लीग (सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता)” में झारखण्ड की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक अर्जित किए हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं।

#Rajyapal

Found this article helpful? Share it:

Share: