PostNxt - Breaking News
Advertisement

सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में SBU के आयुष राज को मिला गोल्ड

postnxt

postnxt

Aug 19, 2025 · 6:22 PM
Share:
सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में SBU के आयुष राज को मिला गोल्ड
Advertisement

 

एसबीयू के आयुष राज ने जीता गोल्ड

रांची: प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान को गोल्ड मेडल मिला है।कोडरमा में आयोजित 25वीं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्र आयुष राज ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें 18 वर्ष से अधिक मिक्स्ड पूमसे वर्ग में यह पदक हासिल हुआ। झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें विजेता खिलाड़ी तेलंगाना में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

आयुष राज की इस सफलता पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: