PostNxt - Breaking News
Advertisement

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में SBU के प्रत्युष ने पदक जीता।

postnxt

postnxt

Dec 01, 2025 · 11:51 PM
Share:
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में SBU के प्रत्युष ने पदक जीता।
Advertisement

 

रांची: प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीबीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र प्रत्युष कुमार ने 35वीं राष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (तीसरा स्थान) प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर 2025 तक पालजोर स्टेडियम, गंगटोक, सिक्किम में आयोजित की गई थी। यह झारखंड के लिए भी प्रतिष्ठा की बात है।इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 25 राज्यों के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रत्युष ने कांस्य पदक हासिल किया।

एसबीयू के  प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रत्युष कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: