PostNxt - Breaking News
Advertisement

PM मोदी को सुदेश महतो ने बधाई दी। दिल्ली में NDA की बैठक हुए शामिल।

postnxt

postnxt

Jun 11, 2026 · 12:51 AM
Share:
PM मोदी को सुदेश महतो ने बधाई दी। दिल्ली में NDA की बैठक हुए शामिल।
Advertisement

न्यूज डेस्क: नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर काम करने का कीर्तिमान बनाया है। इस उपलब्धि पर NDA की एक बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें झारखंड से सुदेश कुमार महतो शामिल हुए।

AJSU पार्टी प्रमुख सुदेश महतो आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक देश का निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर भेंट की।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए। सुदेश महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं, जिससे वह आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक लगातार PM के रूप से सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस उपलब्धि पर आयोजित बैठक के दौरान 12 वर्षों की सफल उपलब्धियों को रेखांकित किया गया और आगामी विकास व राजनीतिक रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ।

सुदेश महतो ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आपके दृढ़ नेतृत्व, अथक परिश्रम, जन-विश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। हम आपके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र निर्माण के इस सतत अभियान की निरंतर सफलता की कामना करते हैं। आगे भी इसी देश की सेवा करते रहें।

#AJSU #SudeshMahto #PMModi #NDA

 

Found this article helpful? Share it:

Share: