PostNxt - Breaking News
Advertisement

पलामू में वनकर्मियों पर हमला विधि व्यवस्था की बदतर स्थिति का उदाहरण

postnxt

postnxt

Mar 24, 2025 · 12:44 PM
Share:
Advertisement

रांची : पलामू में वन कर्मियों पर हमला इस बात का द्योतक है कि झारखंड में व/ की स्थिति क्या है.सरकार के अधिकारियों पर वन माफिया हमला कर रहे हैं.यह उदाहरण है झारखंड में खराब विधि व्यवस्था का गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने विधानसभा परिसर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि वन कर्मियों पर हमला माफिया ने किया है उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में कोई भी सुरक्षित नहीं है यहां तक की विधायक भी सुरक्षित नहीं है यहां किसी की भी जमीन को कोई हड़प सकता है.

कई क्षेत्रों में ऐसा देखा पुलिस आम लोगों को प्रताड़ित करती है लेकिन उसे दिखाने के लिए सिर्फ दंड मिलता है.बाद में उसका अपराध माफ कर दिया जाता है.भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने आगे कहा कि झारखंड में कई स्थानों पर यह स्थिति है जहां पुलिस आम लोगों को कथित रूप से प्रताड़ित करती है.

Found this article helpful? Share it:

Share: