PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

हिंदू परिवार पर हमला, बीजेपी ने जांच कमिटी गठित की

postnext

postnext

May 26, 2026 · 9:28 PM
Share:
हिंदू परिवार पर हमला, बीजेपी ने जांच कमिटी गठित की
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: रांची जिले के चान्हो में एक बड़ी घटना हुई है। इसको लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

*चान्हो घटना की जांच के लिए भाजपा ने गठित की जांच कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष को सुपुर्द किया जाएगा जांच रिपोर्ट*

*27 मई को प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में घटनास्थल का दौरा करेगी कमेटी*

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में हिंदू परिवार के घर में घुसकर मारपीट की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार एक जांच कमेटी गठित की गई है।

यह कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में गठित हुई है। इस कमेटी में नीलकंठ सिंह मुंडा के अलावा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जयसवाल, रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और पूर्व प्रत्याशी सन्नी टोप्पो शामिल हैं। जांच कमेटी 27 मई को चान्हो स्थित घटनास्थल का दौरा करेगी और पीड़ित परिवार से मिलकर सारी वस्तुस्थिति से अवगत होकर एक पूरी विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर इसे प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सुपुर्द करेगी।

बताया जाता है कि उक्त घटना में महिला एवं बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं। राजनीतिक दबाव और तुष्टिकरण की वजह से चान्हो पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की बजाय पीड़ित हिंदू परिवार पर समझौते का दबाव बनाए जाने की बात सामने आ रही है।

Found this article helpful? Share it:

Share: