PostNxt - Breaking News
Advertisement

Kaveri रेस्टोरेंट के मालिक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस कर रही जांच

postnxt

postnxt

May 21, 2026 · 9:27 PM
Share:
Kaveri रेस्टोरेंट के मालिक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस कर रही जांच
Advertisement

Big Breaking: Jharkhand की राजधानी रांची के बड़े कारोबारी लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लव भाटिया बेसुध अवस्था में अपने ही रेस्त्रां में पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

रेस्त्रां में ही मिले बेसुध

पंजाब स्वीट्स और कावेरी के मालिक परिवार के दिग्गज कारोबारी परिवार, भाटिया परिवार के लव भाटिया उर्फ अभिमन्यू की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है।गुरुवार की शाम लालपुर थाना क्षेत्र स्थित कावेरी रेस्त्रां में लव भाटिया बेसुध व्यवस्था में पाए गए। जिसके बाद उन्हें जल्दबाजी में लालपुर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लव भाटिया को मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद लालपुर पुलिस जांच के लिए अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि जहर की वजह से लव भाटिया की मौत हुई है।हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। क्योंकि लव भाटिया की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है, इसलिए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लव भाटिया की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। रांची सिटी डीएसपी रमन ने बताया कि लव भाटिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Found this article helpful? Share it:

Share: