PostNxt - Breaking News
Advertisement

मध्य पूर्व में युद्ध विराम से शेयर बाजार झूमा, निवेशकों की जबर्दस्त कमाई

postnxt

postnxt

Apr 08, 2026 · 12:55 PM
Share:
मध्य पूर्व में युद्ध विराम से शेयर बाजार झूमा, निवेशकों की जबर्दस्त कमाई
Advertisement

न्यूज डेस्क: मध्य पूर्व युद्ध विराम से दुनिया को राहत मिली है।अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा ने निवेशकों में खुशी ला दी है जिससे 8 शेयर बाजार जगमगा गया है। जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 2,674.05 अंक यानी 3.58% की जोरदार बढ़त के साथ 77,290.63 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 731.50 अंक यानी 3.2% उछलकर 23,855.15 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

निवेशकों ने भी जमकर कमाई की:-

युद्ध विराम का असर एशियाई बाजारों से लेकर भारतीय बाजार तक साफ नजर आ रहा है। तेल वाला रास्ता खुलने से अधिकांश देशों को लाभ होगा।वे संकट से निकल पाएंग।

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई. अमेरिका-ईरान जंग पर 14 दिनों के ब्रेक की खबर से मार्केट रॉकेट की रफ्तार से भागा. इससे निवेशकों की भी चांदी हो

एशियाई बाजारों में आई चमक

एशिया के प्रमुख बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली. Nikkei 225 5.28% उछल गया, जबकि KOSPI में 5.61% की तेजी आई. Hang Seng Index 3.04% चढ़ा, वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 3.72% ऊपर रहा. भारत का GIFT Nifty भी 3% से ज्यादा उछलकर 23,841 के स्तर पर पहुंच गया, जो घरेलू बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत दे रहा है.

तेल में बड़ी गिरावट, बाजार को राहत

युद्ध विराम की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. Brent Crude करीब 15.19% टूटकर 92.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जबकि WTI Crude Oil भी 15.02% गिरकर 96.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इससे महंगाई के दबाव में कमी आने की उम्मीद है. साथ ही कच्‍चे तेल के लिए मची अफरा-तफरी पर भी ब्रेक लगेगा.

सोने-चांदी में आई तेजी

इस US-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर समझौते के बाद वैश्विक बाजारों में राहत का माहौल बना, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।MCX Silver 6% से ज्यादा उछलकर ₹2,44,770 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि MCX Gold 2.4% बढ़कर ₹1,53,944 प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 4.9% चढ़कर $76.48 प्रति औंस और सोना 2.3% बढ़कर $4,812.49 प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 3.4% की तेजी दर्ज की गई. डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिली

#Sharebazaar #Warstopped

Found this article helpful? Share it:

Share: