PostNxt - Breaking News
Advertisement

कुत्ता को बेरहमी से मारकर जान ले ली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

postnxt

postnxt

Jan 20, 2026 · 7:56 PM
Share:
कुत्ता को बेरहमी से मारकर जान ले ली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में एक कुत्ते को पीट पीटकर मारने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो किशोरों को पुलिस ने निरुद्ध किया है।कुत्ते को पीट पीटकर मारे जाने की घटना रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र की है।मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

इस संबंध में रांची पुलिस द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है कि धुर्वा थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को पीट-पीटकर मारने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य किशोरों को निरुद्ध किया गया है। रांची पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल क्रूर वीडियो में कुछ लोग धुर्वा शालीमार बाजार में एक कुत्ते को बांधकर ईंट और पत्थरों से पीटते हुए दिख रहे थे। जिसके बाद मामले की वादिनी सलोनी श्रीवास्तव ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की.

रांची पुलिस के मुताबिक, मामला संज्ञान में आने के बाद धुर्वा थाने ने तुरंत छापेमारी शुरू की और इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी दीपू सिंह (उम्र लगभग 20 वर्ष, पुत्र गुरुपाल सिंह, निवासी मौसीबाड़ी जगरनाथपुर, धुर्वा, रांची) को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा दो नाबालिग आरोपियों को भी निरुद्ध किया गया है।मृत कुत्ते का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक कुत्ते को इस तरह मारने का मामला मानवता को शर्मसार करता है।

Found this article helpful? Share it:

Share: