PostNxt - Breaking News
Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को रिझाने में लगे

postnxt

postnxt

Sep 10, 2025 · 8:49 AM
Share:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को रिझाने में लगे
Advertisement

न्यूज़ डेस्क : संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारी भरकम टैरिफ लगा कर गलती कर दी है। अब उसे इस बात का अहसास हो गया है।जब भारत अपने स्वाभिमान के रास्ते पर बढ़ा और क्षेत्रीय स्तर पर एक पावरफुल संगठन बनाने की योजना बनाने लगा तो फिर अमेरिका के होश ठिकाने आ गये। 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर भारत को डराने और मजबूर करने की कोशिश अमेरिका को महंगी पड़ रही है।

ताजा खबर यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर संदेश शेयर करते हुए कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार से संबंधित बातचीत चल रही है। जल्द ही समाधान हो जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जल्द ही वे बातचीत करने वाले हैं।ट्रेड बैरियर को दूर करने केप्रयास हो रहे।

मालूम हो कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। इससे परेशानी हो रही है।इधर भारत अपने पुराने मित्र रूस के साथ दोस्ती को सबसे अधिक महत्व दिया है।इधर चीन के साथ भी भारत के संबंध अच्छे करने और होने का प्रयास किया जा रहा है। सीमा विवाद का समाधान का प्रयास हो रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा सोशल मीडिया संदेश में भारत को रिझाने का प्रयास किया है।इधर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत और अमेरिका दोनों नेचुरल संबंधों वाला देश है। दोनों के रिश्ते काफी पुराने हैं।भारत और अमेरिका साथ मिलकर सभी क्षेत्र में क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।

इस प्रकार भारत के अपने स्वाभिमानी स्टैंड से अमेरिका को समझ में आ गया है कि उसने आंख दिखाने का प्रयास उल्टा पड़ रहा है। इसलिए बिगड़े संबंधों को सुधारने का प्रयास शुरू किया है।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: