PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

खिलाड़ियों के लिए हेमंत सरकार ने बड़ा दिल दिखाया

postnext

postnext

Jan 29, 2025 · 6:41 PM
Share:
खिलाड़ियों के लिए हेमंत सरकार ने बड़ा दिल दिखाया
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

★ खिलाड़ियों से किया गया वादा पूरा किया*

*★ ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा

रांची: झारखंड सरकार खिलाड़ियों के प्रति गंभीर दिख रही है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी में राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट भूखंड आवंटन का कागजात सौंपा. राज्य सरकार ने आज आधिकारिक तौर पर झारखंड की दो बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान की खेल उपलब्धियों को सम्मान देते हुए राजधानी रांची में उनका अपना घर होने के सपने को आखिरकार पूरा कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा इन दोनों स्टार हॉकी खिलाड़ियों को हरमू आवासीय कॉलोनी के प्लॉट नंबर – 10 (बी) तथा 10 (ए) में 3750-3750 वर्ग फ़ीट भूखंड आवंटन की हस्तगत प्रतियां आवास निर्माण के लिए उन्हें प्रदान की गई.

*देश और दुनिया में हमारी बेटियों ने अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया*

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज उत्साह का दिन है.राज्य की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी बेटियों का सम्मानित किया जा रहा है. हमारी बेटियों ने अपने हुनर और काबिलियत से सिर्फ राज्य का ही नही बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से झारखंड की बेटियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और दुनिया में अलग पहचान बनाई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अपने प्रदर्शन की बदौलत कई बार हमारी बेटियों ने लोगों को आश्चर्यचकित किया है कि झारखंड जैसे पिछड़े और आदिवासी बहुत क्षेत्र जहां सीमित संसाधनों में तैयारी कर इतनी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ऐसे मौकों पर देखने को मिला कि राज्य के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल पर फोकस करते हुए नई रास्ता तलाशने का काम किया है जिससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल रहा है.मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने रांची में हॉकी के अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ-साथ कई बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक कर दिखाया है.ऐसे खेल आयोजनों से यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिल रहा है. खेल स्वस्थ मानसिकता को विकसित करने का एक बेहतर माध्यम है.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान को रांची में भूखंड देने का निर्णय हमारी सरकार का ही था.आज ये वादा हम पूरा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने भूखंड देने के साथ-साथ यह भी घोषणा किया कि इन दोनों खिलाड़ियों को अपना आशियाना बनाने के लिए राज्य सरकार खेल नीति के तहत 35-35 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी.मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ भले हमारी ये स्टार बेटियां आर्थिक रूप से मजबूत हुई हों, परंतु संघर्ष के दिनों में जब मैं इनके गांव-घर पहुंचा था तब इनकी आर्थिक स्थिति को देखा था, उसी समय किया गया वादा आज मैं पूरा कर रहा हूं आज हमारी इन बेटियों को मिल रहा सम्मान राज्य के अन्य बेटियों एवं युवा वर्ग के लिए आशा और अवसर का प्रतीक बनेगा, इनसे प्रेरित होकर राज्य के अन्य खिलाड़ी अपने हुनर और प्रदर्शन को बेहतर करने का काम करेंगे.

राज्य की पहचान सिर्फ खनिज संपदा से नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ियों से भी है-

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बात सही है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य विभिन्न चुनौतियों से गुजरा, लेकिन अब इस राज्य को हमारी सरकार एक बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले झारखंड सिर्फ खनिज संपदाओं के लिए ही पहचाना जाता था, लेकिन हमारा मानना है कि हमारी पहचान सिर्फ खनिज संपदाएं नहीं बल्कि एक बेहतर मानव संसाधन एवं स्टार खिलाड़ियों के रूप में भी हो, यही कारण हमारी सरकार ने यहां के युवाओं और खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों का निर्धारण किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में अभी राज्य की स्टार हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान के संघर्षों से सफलता की कहानी ऑडियो -विजुअल के माध्यम से दिखाई गई जिसमें हमारी भी कुछ तस्वीरें हैं, हमारी यह तस्वीरें उस समय की है जब हम सरकार में नही थे.इन बेटियों से हमारी मुलाकात तब हुई थी जब ये भी अपने मंजिल को हासिल करने के लिए मेहनत और संघर्ष कर रहे थे और मैं भी अपनी मंजिल को पाने के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहा था. मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ हम सभी अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहे और आज अपने-अपने मंजिल पर पहुंचे हैं.

मेहनत हमेशा रंग लाती है-

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े -बुजुर्गों ने हमें यह सिखाया है कि मेहनत हमेशा रंग लाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का कोई शॉर्टकट रास्ता नही होता है. मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से अपील किया कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम, त्याग और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है तभी सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा जा सकता है.आप सभी जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, एक निर्धारित लक्ष्य के साथ आगे बढ़े हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी.

*हमारी सरकार ने बेहतर खेल पॉलिसी बनाया*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने विगत कई वर्षों से अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है.हमारी सरकार ने राज्य में एक बेहतर खेल पॉलिसी बनाकर खिलाड़ियों को हर संभव मदद और प्रोत्साहित कर रही है.कई राज्य अपने सीमित संसाधनों की वजह से जाना जाता है, इन्हीं सीमित संसाधनों से संघर्ष के रास्ते इन राज्यों ने अपनी अलग पहचान भी बनाई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने झारखंड की भूमि को खनिज संपदाओं से नवाजा है, पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से यहां खनिज संपदाओं पर काम किया जा रहा है लेकिन विडंबना यह है कि इन खनिज संपदाओं का विशेष लाभ राज्यवासियों को नहीं मिला पाया.

*सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार-

इस अवसर पर सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया.सलीमा टेटे ने कहा कि आज बहुत अच्छा लग रहा है.मुख्यमंत्री जी ने जो वादा किया था आज उन्होंने पूरा किया. सुश्री सलीमा टेटे ने कहा कोई भी काम दिल से करने पर मंजिल एक दिन जरूर मिलती है.हाल के दिनों में रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग का सफल आयोजन हुआ था . मुख्यमंत्री जी भी मैच देखने के लिए पधारे थे और काफी खुश थे.मुख्यमंत्री जी आप इसी तरह हमेशा मुस्कुराते रहिए और हम जैसे खिलाड़ियों को सपोर्ट करते रहिए.मौके पर निक्की प्रधान ने कहा कि वर्ष 2021 में मेरा पहला ओलंपिक पार्टिसिपेशन के बाद जब हम रांची पहुंचे थे तब मुख्यमंत्री जी ने इसी सभागार में जमीन देने का वादा किया था. आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया.अब मेरा रांची में अपना घर होने का सपना पूरा हो रहा है.मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद.

Found this article helpful? Share it:

Share: