PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य तय कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लौटे दिल्ली

postnext

postnext

Jun 07, 2026 · 7:22 PM
Share:
2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य तय कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लौटे दिल्ली
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का झारखंड दौरा समाप्त हो गया है। दो दिवसीय प्रवास में उन्होंने कई बैठकों में हिस्सा लिया। अगले विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विस्तार से जानिए

 

*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का दिया मंत्र।*

 

*भाजपा झारखंड का गढ़ था, है और रहेगा : नितिन नवीन*

 

*विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक होगा मजबूत*

 

*SIR को कार्यकर्ता गंभीरता से लें और कार्य करें*

*भाजपा का विचार और नेतृत्व बूथ स्तर तक स्थापित हो*

 

*राष्ट्र प्रथम के नारे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड भाजपा को दिए कई मार्गदर्शन*

*2029 चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का कार्यकर्ताओं को मिला निर्देश*

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चा के अध्यक्ष, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश मीडिया, प्रदेश प्रवक्ताओं, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।

*बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि* वर्तमान टीम का गठन वर्ष 2029 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है और यही टीम आगामी चुनावों का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के अनुभवों से सीख लेते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को 2029 के लिए अभी से ही कमर कस लेना होगा।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड का गढ़ था, है और रहेगा। बीते चुनाव में विपक्षी दलों के द्वारा झूठे वादों से जनता को गुमराह करने के कारण अपेक्षित सफलता भले ही नहीं मिली हो परंतु आज भी भाजपा के लिए जनता के दिलों में इंडी गठबंधन से अधिक प्यार है। हम जनता का भरोसा पूरी तरह नहीं जीत पाए, जिसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। परंतु अब निराशा के वातावरण को आशा में बदलने का समय है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर संगठन को पुनः मजबूत बनाना होगा।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसके 14 करोड़ सदस्य एवं 12 लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता और कार्यक्रम दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक नियमित मासिक बैठकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से सतत संवाद बना रहे।

 

उन्होंने शक्तिकेंद्र बैठकों में बूथों की कमियों पर चर्चा कर उनके समाधान पर बल दिया। साथ ही सभी मोर्चों का गठन मंडल स्तर तक पूर्ण करने तथा प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक साथ लेकर चलें तथा तीन कार्यकाल से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें पुनः संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी सर्वोपरि होनी चाहिए। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि जिला कोर कमेटी एवं मंडल कोर कमेटी की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से होनी चाहिए। “राष्ट्र सर्वोपरि है और हमसे ऊपर पार्टी है” का मंत्र देते हुए उन्होंने संगठन हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

 

जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला कार्यालयों को व्यवस्थित एवं सक्रिय बनाया जाए। कार्यालय केवल प्रशासनिक केंद्र नहीं बल्कि संगठनात्मक उत्सव और कार्यकर्ता संवाद का केंद्र बनना चाहिए। पदाधिकारियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखना चाहिए।

 

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं को गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक SIR के कार्यों की नियमित समीक्षा हो तथा शक्तिकेंद्र स्तर तक बैठक कर दैनिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने विचार परिवार के संगठनों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने, उनकी सूची तैयार कर नियमित संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया। संगठन विस्तार के लिए प्रवास को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक सभी पदाधिकारियों को नियमित प्रवास करने तथा प्रत्येक तीन माह में उसकी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्येक जिले में 500 प्रमुख प्रबुद्ध नागरिकों की सूची तैयार कर उनके साथ संवाद एवं सम्मेलन आयोजित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का विचार और नेतृत्व बूथ स्तर तक लोगों के बीच स्थापित है, जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा और कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण एवं ऊर्जा के साथ संगठन विस्तार के कार्य में जुटेंगे।

 

बैठक के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नए उत्साह, नए तेवर और नई ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

*राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे से नई दिशा, नई ऊर्जा और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए मिलेगा नया संबल : आदित्य साहू*

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि भाजपा में ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन बारीकी से देखता और उचित सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का उनका सफर संगठन की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को दर्शाता है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नितिन नवीन का व्यक्तित्व अत्यंत सरल और सहज है। वे प्रत्येक कार्यकर्ता से आत्मीयता के साथ मिलते-जुलते हैं और उनके व्यवहार से यह महसूस ही नहीं होता कि वे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकर्ता भाव हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता यह भावना रखे कि किसी भी पद से पहले वह भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता है।

 

आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। प्रदेशभर से कार्यकर्ता उनके स्वागत एवं विभिन्न कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने में जुटे रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए नया संबल प्रदान करेगा। उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक साबित होगा।

 

*बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनसमस्याओं और जनमुद्दों को लेकर आंदोलन करने का किया आह्वान*

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की जेएमएम-कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर राजनीति करती हैं, लेकिन जब सत्ता में आती हैं तो जमीन माफिया, भ्रष्टाचारी और अपराधी हावी हो जाते हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हुई है। भ्रष्टाचार और अपराध के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

 

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी जनसमस्याओं और जनमुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से आंदोलन करें। जनता की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने से आम लोगों का पार्टी पर विश्वास और मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक लोग भाजपा से जुड़ेंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

*कर्मवीर सिंह ने संगठनात्मक ढांचे एवं गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, प्रशिक्षण अभियान की दी जानकारी*

 

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष झारखंड भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, विभिन्न स्तरों पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रदेश में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, प्रशिक्षण अभियान एवं अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी दी।

 

बैठक के दौरान मंच संचालन गणेश मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन अमर कुमार बाउरी ने किया।

 

इस दौरान बैठक में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, सरोज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, दीपक बंका, हेमंत दास, सूरज गुप्ता चौरसिया, योगेंद्र प्रताप सिंह, पवन साहू, आरती सिंह, किशुन दास, अनवर हयात, शशांक राज, अशोक बड़ाईक, प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, अजय शाह, अमित मंडल, रमाकांत महतो, जेबी तुबीद, रफिया नाज, अमरप्रीत सिंह काले, अविनेश सिंह, राहुल अवस्थी, रजनीश पांडे, राहुल शाहदेव, प्रिया करमाली, सभी जिला के अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित थे।

#NitinNabin #BJP #JharkhandBjp

Found this article helpful? Share it:

Share: