बहराइचःयह एक चिंता देने वाली ख़बर है। सभ्य समाज में इस तरह की घटना का कोई स्थान नहीं है।उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़िता को पति से ससुर की दरिंदगी की शिकायत करना उसे भारी पड़ गया। उसे इसकी सजा मिल गई।पीड़िता ने जब ससुर की करतूत की शिकायत पति से की तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। वह पति से सहयोग और हमदर्दी की अपेक्षा रखती थी।
अपनों से हार कर अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद अरोपी फरार है। घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले का है।
वहशी ससुर ने बहू से कई बार किया रेप :-
जानकारी के अनुसार लखनऊ की रहने वाली महिला की शादी 3 साल पहले रुपईडीहा थाना अंतर्गत मुस्लिम बाग मोहल्ले के रहने वाले रेहान से हुई थी। दांपत्य जीवन ठीक चल रहा था। पति और पत्नी आनंदित थे।इसी दौरान रेहान के पिता अच्छन की हवस की बुरी नजर अपनी बहू पर पड़ी। ससुर ने हथियार के बल पर अच्छन ने अवैध तमंचा दिखाकर बहू से कई बार बलात्कार किया। किसी दूसरे को बताने पर जान मारने की धमकी देता था।।पीड़ित बहू ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति रेहान ने पत्नी का साथ देने के बजाय फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया।
पापा के साथ कोऑर्डिनेट करो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह पहले अपने ससुर की करतूत को पति रेहान से बताया था तो रेहान ने अपने पिता अच्छन के साथ कोऑपरेट करने के लिए कहा। लेकिन जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके पति रेहान ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया और घर से भाग जाने को कहा। इसलिए वह कानून से मदद के लिए थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ससुर और पति दोनों फरार है।
#RapewithBahu #Baharaich #UPPolice

