PostNxt - Breaking News
Advertisement

ताईक्वांडो में SBU के आयुष राज ने किया धमाल, जानिए क्या जीता

postnxt

postnxt

Jun 04, 2026 · 6:52 PM
Share:
ताईक्वांडो में SBU के आयुष राज ने किया धमाल, जानिए क्या जीता
Advertisement

न्यूज डेस्क: यह महत्वपूर्ण समाचार है। रांची का सरला बिरला विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र के साथ – साथ खेल प्रतिभा के क्षेत्र में भी कमाल कर रहा है।

इसके एक छात्र ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एसबीयू के आयुष राज ने जीता रजत

सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीबीए के छात्र आयुष राज ने पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। श्रीनगर में 30 मई से 2 जून तक हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के विभिन्न देशों से 600 से भी अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया था। अंडर 30 के पूमसे वर्ग में आयुष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया।

आयुष राज की इस सफलता पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा एवं खेल प्रशिक्षकों, सुभाष शाहदेव एवं राहुल रंजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

#AyushRaj #Taiquando #Sportanews #SBU

Found this article helpful? Share it:

Share: