PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया गया संकल्प

postnxt

postnxt

Jun 06, 2026 · 7:14 PM
Share:
Advertisement

रांची : 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय, में ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक वृक्षों का रोपण किया गया।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. तरुण (निदेशक, सिम्बायोसिस), डॉ. गोपाल पाठक ( महानिदेशक एसबीयू), डॉ. जगनाथन ( कुलपति, एसबीयू), प्रो. एस.बी. डांडिन (कुलसचिव),  प्रवीण कुमार (पीएओ), डॉ. विजय कुमार सिंह (डीन, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट), अजय कुमार (डीन, पत्रकारिता), डॉ. संजीव कुमार सिन्हा (एनएसएस समन्वयक), डॉ. साग्निका प्रधान एवं प्रो. श्वेता कुमारी (कार्यक्रम पदाधिकारी), डॉ. मुकेश सिंह (यूबीए समन्वयक), डॉ. सौरभ कुमार (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन), श्री हरि बाबू शुक्ला (डीन, प्लेसमेंट) तथा डॉ. आर.एम. झा (डीन, मानविकी) उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. जगनाथन ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनएसएस एवं यूबीए के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विवि में पर्यावरण जागरूकता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: