PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

postnext

postnext

Jun 29, 2026 · 9:35 AM
Share:
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ब्याह करने जा रही हैं। यह स्पेशल विवाह होगा।म्यूजिक कंपोजर और गायक अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन एक दूसरे के होने वाले हैं। इनके रिश्ते की खबरें काफी समय से चल रही थीं, और अब ताजा अपडेट ये है कि दोनों शादी करने वाले हैं। इस संबंध में अनिरुद्ध के मामा और एक्टर वाई जी महेंद्रन ने इसकी पुष्टि की है और कपल को बधाई भी दी है।

पिछले एक-दो साल से ऐसी चर्चाएं थीं कि अनिरुद्ध IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को डेट कर रहे हैं।

महीनों से अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इन पर अब अनिरुद्ध के मामा वाई जी महेंद्रन ने विराम लगा दिया है और कपल की शादी को लेकर हिंट दिया है।

अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी पर बोले मामा

महेंद्रन ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि कुट्टी पद्मिनी को दिए एक इंटरव्यू में अनिरुद्ध और काव्या की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘वह बहुत ही शांत और जमीन से जुड़े रहने वाला लड़का है। मैं इस मौके पर उसे बधाई देना चाहता हूं। वह एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहा है। मुझे जो बताया गया है, उसके हिसाब से यह पक्का है। वो शादी कर रहे हैं।’

कौन हैं काव्या मारन? रजनीकांत ने की थी रिश्ते की बात!

काव्या सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन को साल 2025 में लास वेगास में एक साथ भी देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब रजनीकांत ने कलानिधि मारन से अनिरुद्ध के साथ काव्या के रिश्ते की बात भी की थी। अनिरुद्ध ने काव्या मारन संग अफेयर की खबरों से इनकार किया था, पर अब मामा ने ही उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। काव्या मारन 33 साल की हैं और उम्र में अनिरुद्ध से 2 साल छोटी हैं। अनिरुद्ध रविचंदर 35 साल के हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर और रजनीकांत का क्या है रिश्ता?

अनिरुद्ध साउथ के सुपरस्टार रवि राघवेंद्र के बेटे हैं। उनकी मां लक्ष्मी एक शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। अनिरुद्ध ने रजनीकांत से लेकर कमल हासन, जूनियर एनटीआर, थलपति विजय और यहां तक कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का भी म्यूजिक दिया। वह रजनीकांत के रिश्तेदार हैं। दरअसल, रजनीकांत की पत्नी लता रिश्ते में अनिरुद्ध की मौसी हैं। यानी इस नाते रजनीकांत रिश्ते में अनिरुद्ध के मौसा लगे।

विदेश में शादी: स्पेन में डेस्टिनेशन वेडिंग और चेन्नई में रिसेप्शन की चर्चा

चर्चा है कि अनिरुद्ध और काव्या मारन नवंबर या दिसंबर में सर्दियों के मौसम में शादी कर सकते हैं, पर भी कोई पक्की तारीख तय नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक, दोनों की स्पेन में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसके बाद अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन रखेंगे। हालांकि, दोनों परिवार अपनी प्लानिंग को काफी सीक्रेट रख रहे हैं। तारीख से लेकर जगह और कार्यक्रम के बारे में सारी जानकारी सीक्रेट रखी गई है।

#KavyaMaran #SRH #Anirudh #Marriage

Found this article helpful? Share it:

Share: