PostNxt - Breaking News
Advertisement

नहीं थम रहा राजधानी रांची में अपराधियों का कारनामा, कोकर में लूटपाट

postnxt

postnxt

Aug 25, 2023 · 12:00 PM
Share:
नहीं थम रहा राजधानी रांची में अपराधियों का कारनामा, कोकर में लूटपाट
Advertisement

रांची – राजधानी रांची में अपराध की स्थिति क्या है, यह हर दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं से लोगों को पता चल जा रहा है. शुक्रवार सुबह-सुबह सदर थाना क्षेत्र के कोकर चूना भट्ठा गली रोड नंबर 3 में एक व्यक्ति से लूटपाट हुई है.यह व्यक्ति नवादा से अपने रिश्तेदार के घर कोकर आया हुआ था.यह अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था कि दुपहिया सवार 4 अपराधियों ने उसे घेर कर उसके पास जो भी पैसा था लूट लिया.पीड़ित प्रवीण प्रसाद चौरसिया ने पुलिस को बताया कि उसे पर्स छीन लिए गए जिसमें 5000 रुपए और कई जरूरी कागजात थे.

हम आपको बता दें कि गुरुवार को हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह और रांची के एसएसपी किशोर कौशल को तलब किया था. राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस महानिदेशक से नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम की जानकारी मांगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: