PostNxt - Breaking News
Advertisement

गम्हरिया में रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, जानिए

postnxt

postnxt

Jan 18, 2024 · 10:06 PM
Share:
Advertisement

रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोगों की दर्दनाक मौत,आस पास पसरा मातम

रांची – सरायकेला जिले के गम्हरिया में उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.यह घटना गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास की है. ऐसा लग रहा है कि एक साथ चार लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे उन्हें अंदाजा नहीं था कि ट्रेन आ रही है.कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. उसी समय यह घटना घटी.घटना की जानकारी मिलने के बाद RPF मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली- पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी. इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चार लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे उनकी कट कर मौत हो गई.

बहुत समय तक सभी शव रेलवे ट्रैक पर पड़े रहे, घटना की जानकारी टाटानगर आरपीएफ को मिली है.जिसके बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटा कर अस्पताल भेजने में लगी है. फिलहाल रेलवे द्वारा पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

जानकारी के अनुसार घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास घटित हुई है, जहां डाउन रेलवे लाइन पर 3 एवं अप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा मिला.गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस द्वारा अन्य शव की खोजबीन जारी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: