PostNxt - Breaking News
Advertisement

जैप वन में अलग तरह से होती है मां दुर्गा की आराधना

postnxt

postnxt

Oct 15, 2023 · 1:01 PM
Share:
Advertisement

JAP 1 में नवरात्रि : शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना….बंदूक से फायरिंग कर मां दुर्गा को जवानों ने दिया सलामी

रांची : शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया है पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. पूजा पंडालू खाया मंदिरों में सभी जगह कलश स्थापन हो गया है. रांची के जैप वन में नेपाली परंपरा से मां पूजा की जाती है, यहां मां की प्रतिमा की नहीं बल्कि कलश की पूजा होती है. पूरे भक्ति भाव से जैप वन का परिवार मां की आराधना में लगा रहता है.
शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी आज जैप 1 के जवानों ने बंदूक से फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी.इस सलामी के बाद यहां पूजा प्रारंभ हुई. इस मौके पर कमांडेंट वाई एस रमेश भी मौजूद रहे.

गोरखा जवानों के हथियारों की पूजा के पीछे ऐसी मान्यता रही है कि गोरखा और नेपाली संस्कृति को मानने वाले पुरातन समय से ही शक्ति के उपासक रहे हैं.ऐसे में बलि की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है और अब इनकी संस्कृति का हिस्सा बन गई है. जवानों के मन में विश्वास है कि शक्ति की देवी मां दुर्गा हर जगह जवानों की रक्षा करती है. इसलिए वे हर पूजा में मां दुर्गा को बलि अर्पित करते है और उनके सम्मान में गोलियों से सलामी दी जाती है. राजधानी रांची समेत पूरा प्रदेश मां दुर्गा की आराधना में लग गया है.श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: