PostNxt - Breaking News
Advertisement

तमाड़ में भाजपा की चुनावी सभा में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही

postnxt

postnxt

May 12, 2024 · 12:10 AM
Share:
Advertisement

रांची- खूंटी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव की सभा आयोजित की गई.मैदान में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया.आधी और बारिश से पंडाल उजड़ गया.उसके बाद बारिश ने रहा सहा कसर पूरा कर दिया.स्थिति ऐसी हो गई की चुनावी सभा स्थगित हो जाएगी लेकिन इस दौरान भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पहुंच गए.
उसके बाद चुनावी सभा किसी तरह से शुरू हुई.मौसम खराब होने की वजह से असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा बोकारो में फंस गए.तभी अर्जुन मुंडा को यह दिमाग में आया कि मोबाइल पर उनके संबोधन की व्यवस्था की जाए.हिमंता विश्वा सरमा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है.आदिवासी बहनों को लोभ देकर उससे शादी करके उनकी जमीन हड़पी जा रही है.अगर ऐसा चलता रहा तो आने वाले समय में सब कुछ खत्म हो जाएगा.उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या भी बहुत गंभीर है.असम, पश्चिम बंगाल में भी यह समस्या है.उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी.तब डबल इंजन की सरकार इन समस्याओं का समाधान करेगी.असम के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार इस राज्य की एक बड़ी समस्या रही है.हाल के दिनों में जिस प्रकार से सत्ता पक्ष के लोगों के ठिकानों से कैश बरामद हुए हैं,उससे लगता है कि यहां भ्रष्टाचार व्याप्त है.उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि झारखंड के लोग असम आ सकते हैं.उनका स्वागत होगा.चुनाव के बाद वह भी झारखंड आएंगे.इस चुनावी सभा को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि विरोधी झूठ और अफवाह का सहारा ले रहे हैं. आजसछ सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने भी स्थानीय भाषा में भीड़ को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है.हम संघर्ष कर भाजपा के सहयोग से अलग राज्य झारखंड प्राप्त किए हैं.आने वाले समय में झारखंड का विकास भी केंद्र की एनडीए सरकार करेगी.
आंधी और बारिश की वजह से कई लोगों को चोटें आई है.वज्रपात होने की वजह से दो लोग इसकी चपेट में आ गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Found this article helpful? Share it:

Share: