PostNxt - Breaking News
Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन दोषी करार, जानिए पूरा मामला

postnxt

postnxt

Sep 23, 2023 · 7:19 PM
Share:
Advertisement

 

रांची : सिविल कोर्ट की एक अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट ने दोषी पाया है.पोक्सो कोर्ट ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया है. यह मामला अगस्त ,2020 का है.
पोक्सो की विशेष अदालत में यह मामला चला. 11 अगस्त 2020 को एक सनसनीखेज घटना घटी थी. यह मामला था सामूहिक दुष्कर्म का. नाबालिग पीड़िता को उसके परिचित विजय रजवार उसे स्कूटी पर पोखर टोली के सुनसान स्थान ले गया. वहां नाबालिग लड़की को शराब पिलाई गई.उसके बाद दो अन्य लोगों के साथ विजय रजवार ने सामूहिक दुष्कर्म किया.पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई. इस मामले को लेकर सनसनी फैल गई थी.
विजय रजवार जो इस कांड का मुख्य अभियुक्त और साजिशकर्ता था.उसने पीड़िता को रांची के बिरसा चौक से उठाया था.उसने फोन पर पीड़िता को बिरसा चौक आने कहा था. घटना के बाद पीड़िता को फिर विजय रजवार ने धमकाते हुए इस बिरसा चौक के पास छोड़ दिया. नाबालिग पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई.उसके बाद डोरंडा थाना में यह केस दर्ज किया गया.एक नाबालिग समेत तीन लोगों को नामजद बनाया गया.एक नाबालिग के अलावा विजय रजवार और प्रेम कुमार अभियुक्त बनाए गए. घटना के लिए दोषी करार दिए गए इन तीनों को पोक्सो कोर्ट 29 सितंबर को सजा सुनाएगी. इस मामले में अभियोजन पक्ष ने लगभग आधा दर्जन गवाह पेश किए थे.(DESK)

Found this article helpful? Share it:

Share: