PostNxt - Breaking News
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं सिमडेगा की दो महिलाएं, जानिए कारण

postnxt

postnxt

Sep 18, 2023 · 10:57 PM
Share:
Advertisement

सिमडेगा: देश में 17 सितंबर यानी विश्वकर्मा पूजा के दिन एक बड़ी योजना का शुभारंभ हुआ जिसे प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के नाम से जाना जाता है. योजना लागू करने हेतु दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जिले की दो रानी मिस्त्री शामिल हुईं. जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के ताराबोग की कमला देवी और पाकरटांड़ प्रखंड के भेलवाडीह की प्रफ्फुलित कुजूर को कार्यक्रम में सिमडेगा जिला की ओर से हिस्सा ली.

रविवार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री के द्वारा इन दोनों रानी मिस्त्रियों के द्वारा जोड़ाई कार्य करते हुए इनसे बात की.इनसे पूछा कि आपलोग कैसे रानी मिस्त्री बनीं.इनके द्वारा बतलाया गया कि 2017 से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में शौचालय निर्माण कार्य कराया जा रहा था.तब ग्राम की महिलाओं को कल्याण गुरुकुल सिमडेगा में मिस्त्री का प्रशिक्षण देकर निर्माण कार्य में लगाया गया.तब से जिले की सैकड़ों महिलाएं मिस्त्री का कार्य करने लगी हैं.

इन्हें प्रधानमंत्री के द्वारा कहा गया कि आपलोग बढ़िया से कार्य करें एवं औरों को भी रानी मिस्त्री के कार्य के लिए प्रेरित करें.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे सभी को उनके कार्य में प्रशिक्षण देते हुए दक्ष किया जायेगा और वित्तीय मदद हेतु अपने कार्य को कुशलता से करने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी.प्रधानमंत्री से मिलकर दोनों रानी मिस्रियां काफी खुश दिखाई दीं.

Found this article helpful? Share it:

Share: