PostNxt - Breaking News
Advertisement

बंद कमरे में दो शव का क्या खुलेगा राज

postnxt

postnxt

Oct 12, 2023 · 11:01 PM
Share:
Advertisement

*बंद कमरे में युवक और युवती के शव का क्या खुलेगा रहस्य, जानिए*

 

रांची: एक बार फिर रांची में एक दर्दनाक घटना हुई है. प्यार व्यार के चक्कर में दो लोगों की जान गई है. एक बंद कमरे में युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. वैसे सामान्य रूप से इसे प्यार मोहब्बत से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन पुलिस की जांच में आगे सब कुछ साफ हो सकता है.अगर यह प्यार मोहब्बत का ही मामला है तो क्या इसका अंजाम इतना दुखद होना चाहिए.यह विचारणीय विषय है.

*जानिए इस मामले को विस्तार से*

प्यार का किस तरह से दर्दनाक अंत होता है.इसकी बानगी फिर से एक बार रांची में देखने को मिली.बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी इलाके में युवक युवती का शव बंद कमरे में मिला.एक साथ दो शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया.लोग सकते में आगए आखिर कैसे एक साथ दो लोगों की ज़िंदगी खत्म हो गई.मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी राजकुमार मेहता भी घटनास्थल पहुंचे.

युवती अन्नू टोप्पो जो गुमला की रहने वाली है,वह तीन माह पहले किराए पर मकान लेकर रह रही थी.रांची में रह कर किसी निजी कंपनी में काम करती थी.उसी कंपनी में काम करने वाले रूपेश के साथ दोस्ती हुई.बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गयी.करीब तीन माह से दोनों हशी खुशी जिंदगी बिता रहे थे.बीच बीच में अन्नू से मिलने वह उसके घर भी आता था.बुधवार को भी ऑफिस खत्म करने के बाद दोनों साथ में निकले.लेकिन बुधवार की इस प्यार का दर्दनाक अंत हो गया.

दोनों आपस में बातें कर रहे थे.इसी दौरान कई बातें होने लगी.इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया,नोकझोंक हुई.कमरे में ऐसा लग रहा था कि बात काफी बढ़ी थी कमरे में रखा टेबल फैंन टूटा हुआ था.कई सामान बिखरे पड़े थे.

ऐसा कहा जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी.इसके बाद जब उसे लगा की उसने क्या कर दिया तो वह खुद भी फंदे से झूल कर खुद भी जान दे दिया.इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस के साथ FSL और डॉग सकॉट की टीम भी पहुंच कर जांच में जुट गई है.

इस मामले में सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि दोनों शव की पहचान हो गई है.युवक रूपेश बिहार के छपरा का रहने वाला है वहीं युवती अन्नू गुमला की रहने वाली है.फिलहाल अनुसंधान जारी है.आखिर दोनों की मौत कैसे हुई . पुलिस का दावा है कि मामले को सुलझा लिया जाएगा.

झारखंड की राजधानी रांची में इस तरह की घटना तेजी से बढ़ रही है खासकर लालपुर इलाका हो या फिर शहर का कोई अन्य हिस्सा, लिव इन रिलेशन और प्यार मोहब्बत के खेल में युवक युवती गलत कर जा रहे हैं . गार्जियन के स्तर पर भी लापरवाही बरती जा रही है.अगर रांची में देखें तो कई ऐसे मामले सामने आए हैं.जिसमें प्रेमी जोड़े की मौत हुई या फिर प्रेमिका को मौत के नींद सुला दिया.चाहे अरगोड़ा थाना क्षेत्र में होस्टल में रहने वाली युवती की बात करें या फिर लिव इन रिलेशनशिप के में पुनदाग की रहने वाली लड़की की.सभी प्यार का दर्दनाक अंत हुआ.

Found this article helpful? Share it:

Share: