PostNxt - Breaking News
Advertisement

महिला आरक्षण बिल पर क्रेडिट लेने की होड़: सोनिया गांधी ने क्यों दिया समर्थन निशिकांत दुबे ने क्या किया खुलासा

postnxt

postnxt

Sep 20, 2023 · 4:34 PM
Share:
Advertisement

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल 2023 पर चर्चा के वक्त कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने जातीय जनगणना और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा उठाया.आपको बता दे कि सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस बिल का वो समर्थन करती है लेकिन सरकार बताए कि ये कब तक लागू होगा?सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि हमारी मांग है कि ये बिल जल्द से जल्द लागू हो ताकि इसका फायदा महिलाओं को मिले. झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है.निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर ओबीसी को आरक्षण देना था तो निकाय और पंचायत चुनाव में क्यों नहीं दिया और ये देश संविधान से चलता है. संविधान के आर्टिकल 243D और T में कहीं भी ओबीसी का जिक्र नहीं है. उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि आपने पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की.निशिकांत दुबे ने संविधान के अनुच्छेद 82 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें साफ है कि जनगणना होगी.
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब ओबीसी को लेकर कोई पहल नहीं की ना ही महिला आरक्षण को लेकर बात की और अब जब केन्द्र की सरकार यह पहल कर रही है तो सारा क्रेडिट कांग्रेस लेने की कोशिश कर रही है.आखिर कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों?

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने रांची के बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया,मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा की जिस पल का हमलोग 27 साल से इंतजार कर रहे थे वो पल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर आए है आज तमाम महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिल गया है.महिलाओं के सम्मान के लिए ये बिल को लाया गया है तो हम सब महिलाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बहुत धन्यवाद देते है.वही बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने कहा कि महिलाओं को अब उनका हक मिलेगा,महिलाओं की भागीदारी तो रहती थी लेकिन उस मुकाम तक महिलाए नही पहुंच पाती थी लेकिन अब महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा तो महिलाएं आने वाले समय में इतिहास रच देगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: