PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची पुलिस के लिए अपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती, क्या कुछ नया किया जा रहा जानिए

postnxt

postnxt

Sep 16, 2023 · 11:38 AM
Share:
Advertisement

रांची – झारखंड की राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं. हर दिन कुछ ना कुछ घटनाएं हो जा रही हैं.नए एसएसपी चंदन सिन्हा हाल ही में प्रभार संभाले हुए हैं. लेकिन अपराधियों का मनोबल घटा नहीं है.अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.छोटी-बड़ी घटनाएं हो रही है. कांके में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को गोली मार दी गई.

जिले के एसएसपी चंदन सिन्हा ने सभी थानेदारों को अलर्ट रहने को कहा है. शहरी क्षेत्र में टाइगर मोबाइल, पीसीआर को लगातार गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. सिटी एसपी अभी शहरी क्षेत्र के थानेदारों के साथ समन्वय बनाकर विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने में लगे हुए हैं. शहरी क्षेत्र के 22 थानों में पीसीआर, टाइगर मोबाइल को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया. किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. शिकायत को नजरअंदाज नहीं करने का निर्देश दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि रांची राजधानी में खुलेआम गोलीबारी चेन छिनतई,पर्स छिनतई के अलावा विभिन्न आपराधिक गिरोह के गुर्गों के द्वारा रंगदारी की मांग जैसी घटनाएं लगातार हो रही है. उन्होंने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. थानेदारों को जमीन से संबंधित किसी भी शिकायत पर संजीदा होने का निर्देश दिया गया है. विधि व्यवस्था की समस्या इतनी गंभीर है कि जिले के नए पुलिस कप्तान को इसे नियंत्रित करने में पूरी मेहनत करनी पड़ रही है. जेल के अंदर विभिन्न अपराधी गिरोह के लोगों पर भी सर्विलांस रखा जा रहा है इसके अतिरिक्त जेल से निकलने वाले कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: