PostNxt - Breaking News
Advertisement

लंबे समय के बाद पलामू के समीप ट्रेन डकैती, जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Sep 24, 2023 · 1:07 PM
Share:
Advertisement

बरवाडीह- लातेहार स्टेशन के बीच ट्रेन में लूटपाट, कई राउंड चली गोली,यात्रि का हंगामा

पलामू:ट्रेन डकैती की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. मालूम हो कि बरवाडीह-लातेहार रेलवे स्टेशन के बीच लंबे समय के बाद डकैत या लुटेरों ने फिर दुस्साहस दिखाया है.जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट की वारदात को अंजाम दिया है. सम्भलपुर टाटा नगर से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती.

ट्रैन के स्लीपर बोगी के कोच नंबर एस 9 में आठ से दस की संख्या में लूटेरों ने घुसकर लूट पाट की और फायरिंग भी की जिसमे दो लोग जख्मी भी हुए हैं. अपराधियों ने यात्रियों के साथ मारपीट की और पैसे , गहने इलेक्ट्रॉनिक समान की लूट की.

  • घटना के बाद सभी लूटेरे फरार हो गए. वहीं यात्रियों ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया.यात्री डॉक्टर नहीं आने से नाराज़ दिखे.जिसके बाद वरीय अधिकारियों के समझाने के बाद सभी घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.जहां सभी का इलाज चल रहा है.
    मौके पर डीडीसी रवि आनन्द, एसडीपीओ सुरजीत कुमार , शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी पहुँचकर सभी यात्रियों को शांत करवाया और जख्मी हुए यात्रियों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया.इस घटना से ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हुआ है.(DESK)

Found this article helpful? Share it:

Share: