PostNxt - Breaking News
Advertisement

हजारीबाग में अल्युमिनियम फैक्ट्री में हादसा, दो की मौत, जानिए

postnxt

postnxt

Sep 22, 2023 · 11:26 PM
Share:
Advertisement

हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 33 सिरसी स्थित कुमार मेटल वर्क्स अल्युमिनियम फैक्ट्री के बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है.यह दुखद घटना है.बताया जा रहा है कि मजदूर कार्य कर रहे थे इसी बीच बॉयलर फट गया.स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के घरों के शीशे भी टूट गए वहीं काफी सामान क्षतिग्रस्त हुआ.स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया.बताया जाता है कि हजारीबाग में कई ऐसी फैक्ट्रियां चल जा रही हैं जहां पर किसी भी तरह के सुरक्षा प्रबंध का पालन नहीं किया जा रहा है.मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि अल्युमिनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हुई है.मामले की जांच की जा रही है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया.

मृतक के परिजनों का कहना है कि यहां के लोग बता रहे हैं कि वज्रपात से यह हादसा हुआ है लेकिन यह गलत है.क्योंकि वज्रपात होने से कभी भी पूरी फैक्ट्री को नुकसान नहीं होता.लोगों को ही सिर्फ नुकसान होगा .परिजन ने अंदेशा जताया है कि बॉयलर में बारूद या किसी ऐसे पदार्थ के चले जाने की आशंका है जो की फट गया और यह हादसा हुआ .इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पूरे मामले की छानबीन चल रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: