PostNxt - Breaking News
Advertisement

हिमन्ता विस्वा सरमा ने सिपाही भर्ती मामले में क्या कहा

postnxt

postnxt

Sep 03, 2024 · 1:01 AM
Share:
Advertisement

रांची झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वास शर्मा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचे उन्होंने बैठक से पहले विदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता ने कहा कि राज्य सरकार के उत्पाद विभाग में सिपाही भर्ती के लिए दौड़ प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हो रही है इसमें अब तक 15 युवकों की जान चली गई है यह बहुत दुखद है यह मौसम नहीं है कि इतनी लंबी दौड़ की परीक्षा आयोजित की जाए सरकार को इसे रोकना चाहिए और 15 सितंबर के बाद मेडिकल टेस्ट लेने के बाद ही युवक को दौड़ में शामिल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि देगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार के पास भारतीय जनता पार्टी के नेता जाएंगे.

इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री ने यह अधिकार की विधानसभा चुनाव के बाद जब सरकार बनेगी तो प्रत्येक पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार को  दौड़ परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए दूध और एक फल जरुर देना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के के लिए शुरुआत हो गई है. चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बहुत कुछ देखने को मिलेगा. असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैया सम्मान योजना से अच्छी योजना भारतीय जनता पार्टी लेकर आएगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: