PostNxt - Breaking News
Advertisement

केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 की मौत

@karishma

@karishma

Aug 20, 2026 · 4:29 PM
Share:
केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 की मौत
Advertisement

 

केन्या में बुधवार को एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की जान चली गई। मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक थे। हादसा उत्तरी केन्या के सांबुरु काउंटी के एक दूरदराज इलाके में हुआ। केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9:13 बजे लोइसाबा कंजर्वेंसी से इवासो न्यिरो इलाके की तरफ जा रहा था।

हेलीकॉप्टर में  छह यात्री और एक पायलट सवार थे। जानकारी के मुताबिक  यह एक सफारी ट्रिप से जुड़ी उड़ान थी।  ये हादसा  एक दुर्गम इलाके में हुआ .जिससे राहत बचाव टीम को पहुचना मुश्किल हुआ .

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की , कि हादसे में पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई है। मृतकों में टेलीमुंडो से जुड़े वरिष्ठ टीवी एग्जीक्यूटिव जोसे सुआरेज भी शामिल थे। वहीं, इक्वाडोर के राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी और उनकी पत्नी स्टेफनी हॉलिहान की भी इस दुर्घटना में मौत हुई।

फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। केन्या की Air Accident Investigation Department ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हेलीकॉप्टर आखिर किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Found this article helpful? Share it:

Share: