
नाइजीरिया में कल यानि गुरुवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया ये हादसा नाइजीरिया के राज्य उत्तर-पश्चिमी सोकोटो में हुआ। इस भयानक दुर्घटना में यात्रियों से भरी नाव नदी में अचानक पलट गयी और 47 लोगों की डूबने से मौत हो गयी . फ़िलहाल इसकी संख्या की पुष्टि नही हुई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे सोकोटो राज्य और गोराउ कस्बे में मातम छाया हुआ है, स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, नाव में सवार अधिकांश लोग खेती से जुड़े काम के लिए नदी पार कर रहे थे, ये हादसा अचानक हुई और नाव पानी में डूब गई।
जानकारी के मुताबिक, नाव में सवार लोग काम के लिए अपने खेतों की ओर जा रहे थे। यह हादसा राज्य के गोरोंयो स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गोराउ कस्बे के पास हुई . नाव में सवार ज्यादातर लोग धान की कटाई के लिए अपने खेतों की ओर जा रहे मजदूर थे। हादसे में इन लोगों की जान जाने से इलाके में शोक की लहर है।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि नाव में खेत के मालिक और धान की कटाई के लिए रखे गए मजदूर भी सवार थे। नाव पलटने के समय उस पर 70 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, एक अन्य निवासी ने इसकी संख्या 57 बताई है।
स्थानीय निवासी समैला गार्बा ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पोती जमिला उस्मान भी इस हादसे में जान गंवा बैठी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने नदी किनारे 42 शव देखे हैं। मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी अधिक बताई जा रही है।
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग पीड़ितों की तलाश में जुट गए। हालांकि, हादसे के समय नाव पर कुल कितने लोग सवार थे, इसकी फ़िलहाल अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है, जिससे कोई पुष्टि हो सके .
नाइजीरिया के ग्रामीण इलाको में ऐसी लगातार हादसा होते रहती है . जगह से ज्यादा लोगो को नाव में बैठाना, खराब नावें और सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी ऐसे हादसे कामुख्य कारण होती हैं।
फिलहाल इस हादसे की मुख्य वजह का आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से पुष्टि नही हुई है। स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रही हैं।

