PostNxt - Breaking News
Advertisement

postnxt

postnxt

Dec 02, 2023 · 11:48 PM
Share:
Advertisement

रांची – रांची के सदर थाना अंतर्गत बूटी बस्ती में संजय पहन की हत्या के मामले की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. परिजनों से भी पुलिस पूरी जानकारी ले रही है संजय पहान के कॉल डिटेल्स निकाले जा रहे हैं.

बूटी बस्ती निवासी संजय पहान की हत्या अपराधियों ने गुरुवार की रात कर दी थी. उनका खून से लथपथ शव मिला था.बताया जा रहा है कि जमीन भी एक कारण हो सकता है. मेडिका अस्पताल के समीप स्थित लगभग दो एकड़ का जमीन से मामला जुड़ा हो सकता है.
इसके अतिरिक्त यह भी बात सामने आई है कि संजय पहान का पारिवारिक विवाद भी घटना का एक कारण हो सकता है. संजय पहान के कॉल डिटेल्स निकल जा रहे हैं जिनमें कुछ लोगों से उनकी लंबी बातचीत के प्रमाण मिले हैं. इसके आधार पर भी जांच हो रही है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता का कहना है कि जल्दी मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा.

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संजय पहान के परिवार वालों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. उन्होंने इस घटना पर  जताते हुए कहा कि राजधानी रांची में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस घटना की एस आई टी से जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो सीबीआई जांच की अनुशंसा की जानी चाहिए. बाबूलाल मरांडी नहीं है अभी कहा कि झारखंड मैं विधि व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है

Found this article helpful? Share it:

Share: