PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

मेला में मारपीट से मृत रोहित तिर्की से मिले बाबूलाल मरांडी

postnext

postnext

Oct 13, 2024 · 6:58 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रोहित तिर्की के हत्यारों की पहचान कर अविलंब गिरफ्तार करे पुलिस प्रशासन- बाबूलाल मरांडी

रांची : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रांची के लालपुर थानांतर्गत लोहराकोचा बस्ती में स्व रोहित तिर्की के परिजन से उनके घर पर मुलाकात की ,शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम है.उन्होंने कहा कि जवान बेटे को खोने का दर्द वही जानता है जिसके घर ऐसी घटना होती है. पुलिस घटना के तीन दिन बीत जाने पर भी अपराधी की पहचान नहीं कर पाई है.जबकि सीसीटीवी से यह संभव है.इसलिए पुलिस को अविलंब हत्या की घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना चाहिए तथा मुस्तैदी के साथ खोज कर हत्यारे को बेनकाब करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधी की पहचान कर सकती है.अपराधी को अविलंब पकड़े जाने से एक भय का वातावरण भी बनता है और घटना की पुनरावृति पर रोक लगती है.आजकल राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में नशखोरी बढ़ी है।जिसमे बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे भी शिकार हो रहे.उन्होंने कहा प्रशासन अविलंब हत्यारे को गिरफ्तार करे।साथ ही राज्य सरकार परिजनों की मांग के अनुरूप उचित मुवाबजा दे.

Found this article helpful? Share it:

Share: