PostNxt - Breaking News
Advertisement

खूँटी‌: युवती के साथ दुष्कीकर्म व बेरहमी से गला रेतकर हत्या

postnxt

postnxt

Apr 12, 2025 · 12:08 PM
Share:
खूँटी‌: युवती के साथ दुष्कीकर्म व बेरहमी से गला रेतकर हत्या
Advertisement

खूँटी‌: जिले के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित लोधमा पंचयात के मुरहू पार टांड़ इलाके में एक युवती की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है

युवती की पहचान नहीं हो सकी है, उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया और शव को जलाने का प्रयास भी किया गया। यह कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा पंचयात के मुरहू पार टांड़ की घटना है। खूँटी एसपी अमन कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। सूचना पाकर कर्रा थाना प्रभारी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कर्रा पुलिस की टीम युवती की पहचान करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मुरहू पार टांड़ खेत में बने कुंबा में नग्न अवस्था और चेहरा जला हुआ एक अज्ञात युवती के शव की सूचना कर्रा थाना की पुलिस को मिली। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारों ने कुंबा ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर बेरहमी से गला रेत कर युवती की हत्या कर दी।

Found this article helpful? Share it:

Share: